नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल संवाददाता। नैनीताल जिले के लिए सरकार ने बजट 2026 में मिशन कीवी और ड्रैगन फ्रूट के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।सरकार की कीवी नीति और ड्रैगन फ्रूट योजना इस वर्ष से धरातल पर आकार लेने जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार नैनीताल जिले की जलवायु कीवी की खेती के लिए काफी अनुकूल मानी गई है। कीवी नीति के तहत कीवी उद्यान की स्थापना के लिए प्रति एकड़ 12 लाख रुपये की लागत पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। वहीं ड्रैगन फ्रूट योजना के तहत उद्यान स्थापना के लिए प्रति एकड़ आठ लाख रुपये की लागत पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जबकि शेष 20 प्रतिशत राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने बताया कि मिशन कीवी और ड्रैगन फ्रूट के माध्यम से जिले के किसानों को फल उत्पादन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.