लखनऊ, मार्च 27 -- मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी ऑनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य प्रदेश के कार्मिकों को तकनीकी, व्यावहारिक एवं कार्यात्मक रूप से दक्ष बनाना है। उन्होंने प्रदेश को देश में सर्वाधिक एआई दक्ष बैज धारकों एवं कर्मयोगी उत्कर्ष बैज धारकों वाला राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।मुख्य सचिव ने शुक्रवार को मिशन कर्मयोगी की समीक्षा बैठक में कहा कि कर्मयोगी पोर्टल पर निष्क्रिय कर्मियों को सक्रिय करने का अभियान चलाएं। प्रत्येक विभाग से लेकर जिला स्तर तक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय व सतत निगरानी के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपयोगकर्ता द्वा...