सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- चांदा, संवाददाता। मिशन कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मियों को आधुनिक कार्यप्रणाली, स्वच्छता मानकों और डिजिटल तकनीकों से जोड़कर उनकी कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी भारत अभियान के उद्देश्यों और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें कर्मयोगी ऐप डाउनलोड कराई गई, जिससे वे ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री, दिशा-निर्देश और नई जानकारियों तक आसानी से पहुंच बना सकें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सरकारी कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अधिक जिम्मेदार और कुशल बनाने की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.