मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने मिशन कर्मयोगी के बुधवार तहत आयोजित साधना सप्ताह प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं सभी कोटि के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कार्मिक सुधार एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मियों की कार्यकुशलता एवं दक्षता में वृद्धि करना है।ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से होगा प्रशिक्षण:जारी निर्देश के अनुसार, अप्रैल 2026 में साधना सप्ताह के दौरान सभी शिक्षकों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। लॉगिन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद पोर्टल पर लगभग 4 घंटे के ऑडियो-वीडियो आधारित संक्षिप्त प्रशिक्षण म...