लखनऊ, अक्टूबर 23 -- लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के तहत एक करोड़ से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की सराहना की तथा प्रदेश के गृह विभाग को सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सभरवाल तथा डीआईजी प्रशिक्षण देवरंजन वर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। पुलिस विभाग ने डिजिटल माध्यमों से प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्यक्षमता, व्यवसायिक दक्षता तथा कर्तव्य निर्वहन की गुणवत्ता में सुधार किया है। गुणवत्ता तथा क्षमता मूल्यांकन के लिए उन्नति कैपेबिलिटी इंडेक्स तथा भूमिका एवं दक्षता प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के विकास के लिए नेशनल करिकुलम डिजाइन फ्रेमवर्क का शुभारंभ...