फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बजट में खेलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। इसी दिशा में मिशन ओलंपिक 2036 के तहत वैज्ञानिक आधार पर खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आधुनिक तकनीक, डेटा विश्लेषण और विशेषज्ञ कोचिंग का सहारा लिया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके। पलवल और फरीदाबाद में नए स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा से खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी। इन स्टेडियमों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। खिलाड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.