नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। राजधानी के 12 विशेष स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत नर्सरी से कक्षा 12वीं में दाखिले का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। छात्र और अभिभावक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह दाखिले शिक्षा निदेशालय के तहत सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों के लिए हैं। अभिभावक 26 जून शाम पांच बजे तक दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीट की उपलब्धता के आधार पर सात जुलाई तक छात्रों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों को आठ से नौ जुलाई तक नाम के क्रम के अनुसार दाखिला दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन : विशेष स्कूलों में दाखिले का दूसरा चरण आज से अभिभावक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।निदेशालय ने स्पष्ट...