नई दिल्ली, जुलाई 2 -- नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीन से पांच जुलाई तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो भी खोली है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-पीजी) के तहत अपग्रेड, मिड-एंट्री, आवेदन में संशोधन, तीसरे चरण की सीट आवंटन, प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों, खेल, सीडब्ल्यू (चिल्ड्रेन विडो ऑफ आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल) और वार्ड कोटा से जुड़े प्रवेश की नई तिथियां घोषित की गई हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो अब तक सीएसएएस (पीजी)-2026 में आवेदन नहीं कर पाए थे या किसी कारणवश अपना आवेदन पूरा नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थी एक हजार रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- CUET स्कोर से AUD यूनिवर्सिटी में एडमिशन ...