गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के 28 पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को तीन दिन और आवेदन का मौका मिल गया है। अब विद्यार्थी 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों और संस्थानों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने तीसरी बार आवेदन की तिथि बढ़ाकर छात्रों को यह सहुलियत दी है। जिले में उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध एक राजकीय पॉलिटेक्निक समेत कुल 28 पॉलिटेक्निक संस्थानों का संचालन हो रहा है। इनमें कम फीस पर इंजीनियरिंग और फार्मेसी समेत विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा प्रदान किया जाता है। इनमें दाखिले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 15 जनवरी से आवेदन प्रकिया चल रही है। पहले आवेदन की तिथि 30 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर पहले 10 मई और फिर 1...