मिशन एडमिशन: स्नातक में तीसरी मेरिट बननी शुरू, सोमवार से होंगे एडमिशन
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में है। विवि के निर्देश जिले के कॉलेज अब तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुट गए हैं। पहली और दूसरी मेरिट में आठ हजार से अधिक छात्रों के प्रवेश हो चुके हैं। परास्नातक में प्रवेश काफी कम हो रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम शुरुआती दो मेरिट सूचियों में नहीं आ सका था उनके लिए यह अंतिम दौर बेहद राहत भरा साबित हो सकता है। कॉलेजों द्वारा तीसरी मेरिट लगभग पूरी कर ली गई है। दो मेरिट लिस्ट की समय-सीमा समाप्त होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि ने कॉलेजों को तीसरी मेरिट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए थे।
तीसरी मेरिट सूची का प्रारूप आईपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.