बागपत, जून 6 -- यूपी बोर्ड समेत दूसरे सभी बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है। रिजल्ट आने के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 12वीं पास करने वाले छात्र ऑनलाइन पंजीकरण भी करा रहे हैं, लेकिन जो गति रजिस्ट्रेशन की होना चाहिए थी, वह नहीं हो पा रही हैं। यह भी पढ़ें- DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का एक और मौका, अब 9 जून तक भरें फॉर्मपंजीकरण की स्थिति कॉलेजों में मौजूदा सीटों के सापेक्ष 25 प्रतिशत भी रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। इस बात को लेकर कॉलेज प्रबंधन भी परेशान है कि आखिर यूपी बोर्ड के 12वीं उत्तीर्ण छात्रों का स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने को मोहभंग क्यों होता जा रहा है? चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मेरठ मंडल के छह जनपदों में स्नातक के ट्रेडि...