बागपत, जून 14 -- बड़ौत। इंटरमीडिएट के बाद छात्रों का रुझान अब पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों की अपेक्षा व्यावसायिक और कौशल आधारित कोर्सों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दरसल, इस बार विशेष रूप से योग, ज्योतिष, टेरो कार्ड, वैकल्पिक चिकित्सा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। कई छात्र इन पाठ्यक्रमों को रोजगार और स्वरोजगार की बेहतर संभावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। बदलते समय में युवा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो उन्हें कम समय में विशेष कौशल प्रदान कर सकें। यही कारण है कि योग और ज्योतिष से जुड़े कोर्सों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित योग विज्ञान...