बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों के पास प्रवेश का काफी कम समय बचा है। जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह आज करा सकते हैं, इसके बाद विवि द्वारा पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सोमवार से कॉलेजों में रिक्त सीटों पर ओपनर मेरिट बननी शुरू हो जाएगी और फिर छात्रों के प्रवेश होंगे। इस मेरिट में एडेड कॉलेजों में सभी सीटें फुल हो जाएंगी और प्राइवेट कॉलेजों में काफी हद तक सीटें खाली रहेंगी, हालांकि अब ओपन मेरिट से ही प्रवेश होंगे। जिले के 12 सहायता प्राप्त एडेड और 60 प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोला गया था।

ओपन ऑफर लेटर प्रक्रिया इसके तहत छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम सहित एमए, एमएस...