गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रथम वर्ष के दाखिलों के साथ-साथ दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश और प्रमोशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे हजारों विद्यार्थियों को समय रहते अगली कक्षा में प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां भी तेजी से शुरू हो सकेंगी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी कॉलेजों में दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों का प्रमोशन और प्रवेश केवल केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से होगा। विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक बिना किसी विलंब शुल्क के प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद निर्धारित लेट फीस के साथ भी दाखिले किए जाएंगे त...