नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के तीसरे दौर के तहत मिड एंट्री से 11,274 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दाखिला अपडेट के अनुसार, अब तक 48,201 छात्रों ने अपनी आवंटित सीट को 'फ्रीज' कर दिया है। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन : डीयू में स्नातक दाखिले का तीसरा दौर आज से दाखिले की प्रक्रिया डीयू ने शनिवार से स्नातक दाखिले के तीसरे दौर की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके तहत पूर्व में मिड एंट्री का विकल्प भी खोला गया था। विश्वविद्यालय के अनुसार, मिड एंट्री के लिए 2,589 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 29,365 विद्यार्थियों ने अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव कर उन्हें दोबारा जमा किया था।सीट आवंटन की जानकारी तीसरे दौर में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रि...