नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग (डीडीसीई), जिसे पहले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के नाम से जाना जाता था, ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।विभाग ने इस चरण में एमए (हिंदी), एमए (इतिहास), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (संस्कृत) और एमकॉम पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण करना होगा।दिल्ली विश्वविद्यालय का दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग उन विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख माध्यम है, जो नियमित कक्षाओं में अध्ययन नहीं कर सकते। यह भी पढ़ें- डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स मे...