मिशन एडमिशन: डीयू के कई कॉलेजों ने चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू किया
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र विद्यार्थी अपने-अपने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज चरणबद्ध तरीके से चौथे वर्ष के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने कॉलेज की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें, ताकि पंजीकरण की तिथि, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी समय पर मिल सके। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: एयूडी में लगभग 12 सौ स्नातक की सीटों पर आवेदन आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.