नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली बार एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो गए हैं। डीयू ने 28 पीजी कोर्स के दाखिला की सूची जारी की। सीट आवंटन के पहले चरण में अभ्यर्थी छह अगस्त तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे।

दाखिला प्रक्रिया विश्वविद्यालय की प्रवेश शाखा की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया विज्ञान, मानविकी और भाषा विषयों से जुड़े 28 एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए है।

पाठ्यक्रमों की जानकारी इन पाठ्यक्रमों में मानव विज्ञान, जैवरसायन विज्ञान, जैव चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणित, सूक्ष्म जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और प्राणी विज्ञान सहित अन्य वि...