नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए वॉक-इन प्रवेश शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, पंजीकृत और गैर-पंजीकृत दोनों अभ्यर्थी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले सकेंगे।

दाखिले की प्रक्रिया अभ्यर्थी एक सप्ताह तक डीएसईयू मुख्यालय, द्वारका सेक्टर-9 के कमरा नंबर 122 में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच पहुंचकर मौके पर पंजीकरण, सीट आवंटन और फीस जमा कर सकते हैं। दाखिला केवल उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लाने की सलाह दी है। पंजीकरण और प्रवेश शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूप...