मिशन एडमिशन: डीएसईयू के पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। डीएसईयू के अनुसार, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल संचालित किया जा रहा है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य नियमों की जानकारी सूचना पुस्तिका (इन्फॉर्मेशन ब्रोशर) में उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.