नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूजीपी) पूरा करने वाले अपने छात्रों के लिए पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। यह अवसर दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए है।

आवेदन प्रक्रिया प्रवेश शाखा की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र छह सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के छात्रों ...