गुड़गांव, अगस्त 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की भागदौड़ बुधवार को भी जारी रही। सत्र 2026-27 के तीसरे राउंड में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने का बुधवार को आखिरी दिन रहा।

आवश्यक प्रक्रिया वहीं, जिन विद्यार्थियों को अभी तक मनपसंद ट्रेड या संस्थान में सीट नहीं मिल पाई है, उनकी नजर अब अगले चरण पर है। गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को दस्तावेज और फीस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रही। इस बार गुरुग्राम में आईटीआई के पारंपरिक तकनीकी ट्रेडों के साथ रोजगार से सीधे जुड़े पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। सेक्टर-14 आईटीआई में दाखिले के लिए कुल 4 हजार के करीब आवेदन आए थे। इनमें इलेक्ट...