बागपत, जून 6 -- तीनों बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम आने को करीब 25 दिन बीतने वाले है, जिस कारण स्नातक में एडमिशन लेने की प्रक्रिया और भागदौड़ तेज चल रही है। पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि 25 जून को विवि पहली कटऑफ जारी कर सकता है। समर्थ पोर्टल पर चल रहे स्नातक में पंजीकरण की गति पर तकनीकी खामियों के कारण भी दिक्कत आ रही हैं। विभिन्न विषयों से स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे एकेडमिक कलेंडर भी बिगड़ रहा हैं। दरअसल, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा के परिणाम तकरीबन 25 दिन बीत चुके है। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू समर्थ पोर्टल से नामांकन को तैयार, पेमेंट गेटवे में आ रही तकनीकी त्रुटि इस बार तीनों की बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम...