नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि (ईसीए) कोटा के तहत दाखिले के लिए ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय की दाखिला समिति ने विभिन्न ईसीए श्रेणियों के लिए ट्रायल की तिथियां, समय और कॉलेजवार केंद्र मंगलवार को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार ट्रायल की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट https://admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। ज्ञात हो कि 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ईसीए में आवेदन किया है। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन-मिशन एडमिशन- दिल्ली के छात्रों का डीयू में नहीं होता है कोटाट्रायल के लिए दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवंटित केंद्र पर पहुंचना होगा। ट्र...