नई दिल्ली, जुलाई 1 -- डॉ.बी.आर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय इस वर्ष विभिन्न विषयों के 23 स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 1,194 सीटों पर प्रवेश देगा। प्रवेश समान विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) 2026 के अंकों के आधार पर किए जाएंगे। ज्ञात हो कि यहां पर 85 फीसद सीटें दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।

प्रवेश के लिए पंजीकरण विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे प्रवेश के लिए एयूडी के सीयूटी (यूजी) 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, प्रवेश दिशा-निर्देश, आरक्षण नीति, शुल्क संरचना तथा महत्वपूर्ण तिथियों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

शैक्षणिक कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीत...