नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली के विभिन्न प्रोग्राम में दाखिला के लिए सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर के आधार पर जिन छात्रों ने आवेदन किया है उनकों 7 अगस्त तक अपना अंक जमा कर सकते हैं।यूनिवर्सिटी ने उसके लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया है। आवेदक को उस फॉर्म में लैंग्वेज, डोमेन सब्जेक्ट्स, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट, इत्यादि के अंक भरने होंगे।यूनिवर्सिटी की आवेदकों से सलाह है कि उस गूगल फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरें। उसमे भरी हुई जानकारी की मेधा सूची बनाने में बड़ी भूमिका होगी। सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...