मिशन एडमिशन: आईपी यूनिवर्सिटी के चार कार्यक्रमों में ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग 12 अगस्त से
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में चार स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी। यह काउंसलिंग 14 अगस्त तक विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।विश्वविद्यालय के अनुसार, ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, बीबीए/बीबीए-एमबीए इंटीग्रेटेड और बीसीए कार्यक्रमों के लिए होगी। काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम 11 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसी दिन सीयूईटी स्कोर के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का दाखिला पहले ही हो चुका है, वे ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा स्लाइडिंग राउंड में सीट आवंटित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.