मिशन एडमिशन: आईपीयू में योग थेरेपी पीजी डिप्लोमा की पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 30 जुलाई को
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा थेरेपी कार्यक्रम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में होगी।विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग के दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। कार्यक्रम कोड 176 वाले इस पाठ्यक्रम की उपलब्ध सीटों की संख्या भी काउंसलिंग के दिन प्रदर्शित की जाएगी।अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम से 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.