नई दिल्ली, अगस्त 22 -- तकनीकी खामी से गलत सीट आवंटन का मामला, नतीजों की दोबारा होगी जांच स्पॉट राउंड-3 की ऑफलाइन काउंसलिंग भी टली, 23 अगस्त से नहीं होगी प्रक्रिया यह भी पढ़ें- BTech : बिना JEE Main वाली बीटेक की 50 हजार सीटें खालीं, 12वीं मार्क्स या CUET स्कोर से हो रहा दाखिला नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिला प्रक्रिया के बीच काउंसलिंग सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी सामने आई है। इसके चलते स्पॉट राउंड-2 ऑनलाइन काउंसलिंग में कुछ अभ्यर्थियों को गलती से सीट आवंटित होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित पाठ्यक्रमों के परिणामों की दोबारा जांच कर उन्हें संशोधित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 23 अगस्त से प्रस्तावित स्पॉट राउंड-3 की ऑफलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम भी वापस ले लिया...