गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 30 जून यानी मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि है और इसके बाद प्रथम मेरिट सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर प्रवेश होना है। अंतिम दिन में आवेदन बढ़ने की उम्मीद जरूर है, लेकिन अब तक की स्थिति को देखते हुए कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रहने की संभावना भी जताई जा रही है। जिले के सरकारी कॉलेजों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख कॉलेजों में वाणिज्य, कंप्यूटर, प्रबंधन और विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। वहीं प...