नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले के लिए सीएसएएस पोर्टल पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। डीयू ने छात्रों को स्पष्ट किया है कि ऐसे में आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपने प्रमाणपत्रों की जांच कर लेनी चाहिए। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रारूप और वैध प्रमाणपत्र नहीं होने पर आरक्षित श्रेणी का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दाखिला भी रद्द हो सकता है।

प्रमाणपत्र की वैधता डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र 31 मार्च 2026 के बाद जारी होना चाहिए। इससे पहले जारी प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा। इसी तरह ईडब्ल्यूएस (आय एवं संपत्ति) प्रमाणपत्र भी 31 मार्च 2026 के बाद जारी होना चाहि...