बरेली, मई 16 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर खेले जा रहे जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश टूर्नामेंट में शुक्रवार को एचबीसीसी और मिशन इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। मिशन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एचबीसीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिशन इलेवन की टीम ने 17.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अविनाश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...