मिशन इलेवन को हराकर गज ग्रीन फाइनल में पहुंचा
बरेली, मई 26 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर हो रही जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गज ग्रीन ने मिशन इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में मिशन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गज ग्रीन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिशन इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 188 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए सुमित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- यूनिटी वीएच पावर ने एक्सप्लोर इलेवन को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.