मिशनरी स्कूल के फादर रेप का आरोप! गर्भवती होने पर जबरन करवाया गर्भपात; गोड्डा में FIR दर्ज
गोड्डा, नवम्बर 3 -- झारखंड के गोड्डा शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सुंदरपहाड़ी प्रखंड की तिलाबाद पंचायत के संत एल्फोंसा मिशन स्कूल के फादर थॉमस सोरेन पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के अनुसार, स्कूल का प्रिंसिपल फादर उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था, इस दौरान जब वो गर्भवती हुईं तो दबाव बनाकर गर्भपात भी करवाया गया। इस मामले को लेकर सुंदरपहाड़ी थाने में आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेज दिया।महिला के गर्भवती होने के बाद खुला मामला तिलाबाद के मुखिया राजेंद्र सोरेन से मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति को संत एल्फोंसा मिशन स्कूल में खाना बनाने पर रखा गया था। इस दौरान फादर महिला के साथ जबरन संबंध बनाते थे। आरोप के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब महिला गर्भवती हो गई और इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.