बागपत, मार्च 6 -- बागपत। दी बागपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ की प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों की जवाबदेही तय की, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिल संचालन में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने मिल के बॉयलर, बॉयलिंग हाउस, चीनी गोदामों, शीरा टैंकों, बैगास यार्ड व केन कैरियर आदि इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रधान प्रबंधकों से जनपद की सभी मिलों की अलग-अलग उत्पादन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गन्ना सख्त होने लगा है। इसलिए मैसीरेशन वाटर पर्याप्त मात्रा में चलाया जाए। मिल संचालन में किसी भी प्रकार की अनावश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.