सासाराम, फरवरी 24 -- डेहरी। नौहट्टा थाना क्षेत्र के खैरवा खुर्द गांव में तेल पेराई करने वाले मिल में बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी की। जिसमें चोरी की बिजली से तेल की पेराई की जाती थी। एसडीओ इलेक्ट्रिकल सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव निवासी मथुरा प्रसाद पिता जगलाल साह द्वारा बाइपास बिजली से तेल पेराई की मशीन चलाई जा रही है। छापेमारी कर आरोपित पर 314921 रुपए का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई में कनीय अभियंता किसलय कुमार, अभियंता परियोजना दीपक कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.