मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मोरना । किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन द्वारा 'किसान अधिकार यात्रा' निकाली जाएगी। गांव बहुपुरा में आयोजित तैयारी बैठक में पश्चिमी यूपी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 2 अक्टूबर को तीर्थनगरी शुकतीर्थ से होगा। यात्रा में एमएसपी की कानूनी गारंटी, फसलों का उचित मूल्य, बिजली-खाद की उपलब्धता, उचित सर्किल रेट और मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की धीमी टेंडर प्रक्रिया जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। यह यात्रा शुकतीर्थ से शुरू होकर थानाभवन, शामली, छपरौली, बागपत, मेरठ और लोनी होते हुए 7 अक्टूबर को जेवर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेसी तीन तारीख को निकालेंगे किसान अधिकार यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्...