मुरादाबाद, मार्च 24 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीवार शुगर मिल में गन्ना डालने के बाद एक ट्रक का चालक ट्रक समेत लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। कांठ निवासी ट्रक मालिक ने आरोप लगाया कि चालक ट्रक को हड़पने के लिए गायब हुआ है। ट्रक मालिक की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अमरोहा निवासी आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर अब्दुलवारी निवासी ट्रक मालिक गजराज सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अमरोहा के मंडी धनौरा थाना के गांव दिशौरा निवासी अमित शर्मा उनका ट्रक चलाता है। गजराज सिंह के अनुसार बीते 17 मार्च को चालक अमित शर्मा अमरोहा के छावी सेंटर से ट्रक में गन्ना लादकर अगवानपुर चौकी क्षेत्र स्थित दीवार शुगर मिल में आया था। यहां रात करीब नौ बजे गन्ना डाला। उसके बाद से चालक अमि...