मिल में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत, हाईवे जाम
महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल परिसर में मजदूरी करने के दौरान एक युवक को हादसे का शिकार हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने से यह 24 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर रात पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को मनाया। निचलौल के महाशय वार्ड का रहने वाला 24 वर्षीय मजदूर आकाश चौरसिया जेएचवी शुगर मिल में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आकाश पिछले कई दिनों से मिल परिसर में कटरैन शेड लगाने का काम कर रहा था। गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.