मिल में काम करने वाले मजदूर की मौत
पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम कंजा मकरनपुर जंगरौली निवासी 30 वर्षीय विमलेश पुत्र सोमपाल थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर स्थित संतोष राइस मिल में गेहूं के कट्टे खोलने का कार्य करता है। 16 जून को रात आठ बजे वह डयूटी समाप्त होकर अपने कमरे पर आ गया था। रात में वह छत पर ही सो गयाा था। छत पर बाउंड्रीवाल नहीं है। रात में किसी समय वह छत पर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्डयूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। परिजन भी मौके पर आ गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.