पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- बीसलपुर। करोड़ों के घाटे से जूझ रही किसान सहकारी चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गयी थी। मिल सही ढंग से चल सके इसके लिए मिल में सुंदर कांड पाठ किया गया। बीसलपुर किसान सहकारी चीनीमिल घाटे से जूझ रही है। मिल के पार्ट पुराने होने के कारण मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो जाती है और किसानों का गन्ना तुलवाने के लिये लंबा इंतजार करना पड़ता है। जिससे सर्दी में किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरकांड के दौरान मिल प्रबंधक डा. हरिकृष्ण गुप्ता, सत्यपाल सिंह यादव, दिनेश चन्द्र पांडेय, अशोक कुमार दीक्षित, डालचंद, मनोज कुमार त्रिपाठी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.