शामली, अप्रैल 11 -- शामली। त्रिवेणी गु्रप की अपर दोआब शुगर मिल्स ने पेराई सत्र 2025-26 की समाप्ति को लेकर 15 अप्रैल से मिल बन्दी का प्रथम नोटिस जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन के अनुसार गन्ने की लगातार घटती आवक के चलते मिल को नो केन की स्थिति या कम क्षमता पर संचालित करना पड़ रहा है। महाप्रबन्धक गन्ना सतीश बालियान ने बताया कि 10 अप्रैल तक मिल में 78 लाख 58 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। वर्तमान में 28 क्रय केन्द्रों में से 10 केन्द्र बन्द हो चुके हैं, जबकि शेष 18 केन्द्र भी आगामी तीन दिनों में बन्द कर दिए जाएंगे। मिल प्रशासन के अनुसार सभी क्रय केन्द्रों के लिए पर्ची इंडेन्ट जारी कर दिए गए हैं और किसानों की सुविधा के लिए फ्री पर्ची भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिन किसानों के पास पर्ची की कमी है, वे मिल अधिकारियों से संपर्क कर पर्ची प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.