बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। बीएसएल का अंतर विभागीय क्रिकेट चैम्पियनशिप-2026 का फाइनल मैच शुक्रवार को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबला बीएसएल आयरन जोन-1 और मिल जोन-1 टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में आयरन जोन-1 की टीम ने मिल-जोन 1 की टीम को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया व पूरे टूर्नामेंट के दौरान 59 मैच खेले गए। खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मिल-1 की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। चंद्र भान झा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि दीपक कुमार ने 23 रन और नितेश कुमार सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरन जोन-1 ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मार्शल सोरेन ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.