अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। आगामी ईद, रामनवमी और महावीर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को अमरोहा नगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे ने की। सीओ अभिषेक यादव और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भी रहे। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि अमरोहा शहर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों को मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। वहीं, सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीओ ने लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.