कौशाम्बी, मई 19 -- आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को कड़ा धाम थाना की अलीपुर जीता चौकी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या कोई असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- सड़कों पर अदा न करें नमाज, खुले स्थानों पर कुर्बानी से बचें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...