भदोही, जनवरी 10 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने भूखा सत्याग्रह किया। कहा कि औराई चीनी चालू कराने के लिए धरना प्रदर्शन का 22वां दिन है। कभी औराई चीनी मिल के कारण जिले के किसानों को अच्छी अर्निंग होती थी। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलता था। सरकारों एवं अफसरों की उपेक्षा के कारण आज मिल वर्षों से बंद है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसे चालू कराने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं किया। अन्नदाताओं से आह्वान किया कि आंदोलन में बड़ी तादात में पहुंच कर सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जैसवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.