देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर चीनी मिल चलाने को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में चल रहा धरना 2 साल 2 वें दिन भी जारी रहा। संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसान अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। जबकि मुख्यमंत्री जनसभा में कई बार मिल चलाने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन बैतालपुर चीनी मिल चलाने की कोई प्रक्रिया नहीं दिखाई दे रही है। इसमें बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, पंडित वेद प्रकाश, नईम खान, रामप्रीत कनौजिया, मंजू चौहान, बकरीदन अली, राम इकबाल चौहान, रामलाल गुप्ता, संजीव शुक्ला, अशोक मालवीय, राजू चौहान, बिकाऊ, शंभू नाथ तिवारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.