बगहा, मार्च 12 -- लौरिया, एक संवाददाता। चीनीमिल द्वारा बुधवार के अहले सुबह से ही किसानों का गन्ना लेने से इनकार करने और मुख्य गेट पर ताला लटकाने से दर्जनों किसान आक्रोशित हो गए। एक दर्जन से अधिक किसान अपनी ट्रॉली पर बिना गन्ना काटे और छिले चीनी मिल में गन्ना लेकर आ गए थे। इधर चीनी मिल द्वारा पहले से घोषित 9 मार्च को ही पेराई बंद करने का मैसेज किसानों को दे दिया गया था और मिल प्रबंधन द्वारा मिल में किसानों की भीड़ देखकर एक दिन और पेराई बढ़ा दिया गया था। वहीं एचपीसीएल प्रबंधन द्वारा बुधवार को अहले सुबह ही मुख्य गेट पर ताला लगाकर गन्ना लेने से इनकार करने पर करीब एक दर्जन किसान अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे मिल गेट के सामने एनएच 727 के लौरिया बगहा मार्ग को अवरुद्ध कर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.