लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- बेलरायां चीनी मिल गेट पर गन्ना लेकर आने वाले तमाम किसान कई दिनों से जाम की समस्या से परेशान थे। किसानों ने यहां जाम की दिक्कत खत्म कर किसानों का गन्ना जल्दी तौलने की मांग की थी। इस पर मिल अफसरों के ढुलमुल रवैए से नाराज किसानों ने पूर्व मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह अपनी दिक्कत की जानकारी दी थी। इस पर चीनी मिल पहुंचे अमनदीप सिंह ने सीसीओ त्रिलोकी सिंह से जाम की समस्या की बाबत बात की और इसे तत्काल दूर करने को कहा। सीसीओ ने चौबीस घंटों के अंदर इसे दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन करने जा रहे किसान माने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.