नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर सप्ताहभर पहले हुई गोलीबारी के मामले में शनिवार को 22 साल के एक युवक को इंदौर में गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं मुंबई पुलिस ने सूरत से दो पिस्तौल बरामद की गईं। कथित इस्तेमाल इस घटना को अंजाम देने में किया गया था। इनमें एक देसी कट्टा है जबकि दूसरी तुर्की की बनी जिगना पिस्तौल है। पिस्तौल के साथ ही 10 जिंदा कारतूस भी बरामद की गईं। इस मामले में 11वें संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिसका नाम प्रांजल ठाकरान है। वह हरियाणा के सोनीपत से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और एक शूटर के संपर्क में था। पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि 18 अक्टूबर को श्रॉफ पर गोलीबारी करने के बाद भागने वाले हमलावरों को, समाचार चैनलों की कवरेज से पुलिस जांच के बारे में अपने 'आकाओं' से पल-पल की जानकारी मिल रही थी, जिससे उन्ह...